New Shayari in Hindi | New Love Shayari for girlfriend

Sad shayari
4 min readSep 12, 2022

मैनें रोनें की आवाज़ सुनकर इधर उधर देखा...

आख़िर में पता चला कि मेरे अंदर से आ रही आवाज़ थी वो...!!

__________________________________________

तुम तो क्या जानते थे हाल हमारा...

हमें तो एक अरसे से पता है... की अंजाम क्या होगा...!! Read more shayari...

__________________________________________

जो तुम राखी पर कहती हो कि... मत दो... वक़्त आएगी माँग लूँगी मैं...

कलेजा तोहफ़े में दे देंगे... माँग कर देख लेना दी...!! Read more shayari...

__________________________________________

लोगों ने बताया था कि रास्ते बिछड़ते हैं तो दिक्कत होती है...

पर शायद मैं समझ नहीं पाया कि आदमीं चिरता हुआ बंट जाता है दो हिस्सों में...!! Read more shayari...

__________________________________________

रुक कर देखा ही नहीं... असर दुआओं का...

शायद तुम्हें सब कुछ बहुत जल्दी चाहिए रहा होगा...!! Read more shayari...

__________________________________________

कहनें को वो भी किसी से इश्क़ करता है...

करनें को तो सुना कि हर किसी से इश्क़ करता है...!! Read more shayari....

__________________________________________

हँसकर मेरे ग़मों पे वाह वाह कहते हैं...

मेरे यार भी आज़कल मुझे बड़ा शायर समझते हैं...!! Read more shayari...

__________________________________________

वो रो देती है मुझे याद कर के कभी कभार...

अब इसे भी मोहब्बत न समझें तो ख़ुद से बेईमानी होगी...!! Read more shayari...

__________________________________________

सूरज से चमकनें का हुनर सीख रहे लोग...

सूरज सा अकेला मगर कोई रहना नहीं चाहता...!! Read more shayari...

__________________________________________

आख़िर में पछताना न हो आज की दौड़ भाग के लिए...

ज़रा सम्भलकर खर्च कीजिए... अपनीं उम्र को आप...!! Read more shayari...

__________________________________________

मैं रुका नहीं था हमेशा की खातिर...

मगर वो जो ख़ुश हैं... तो ज़श्न रोकना क्यों...!! Read more shayari....

__________________________________________

अब भी कई बार मुझे ख़ुद से शिकायत रहती है...

मगर अब मैं सोच के दलदल में फँसता नहीं हूँ...!! Read more shayari...

__________________________________________

कभी कभी... मैं निराश होता ज़रूर हूँ...

मगर पता है कि दुनियाँ की जंग जीतनें से पहले ज़हन की जंग जितनीं ज़रुरी होती है...!! Read more shayari...

__________________________________________

अबकी दूर रहेंगे सबसे...

कोई मुस्कुराएगा भी तो... नज़रें झुका लेंगे...!! Read more shayari....

__________________________________________

काम नहीं था कोई... पर हाल पूछ लिया उनका...

उन्हें लगा कि शायद... उनकी जरूरत होगी...!! Read more shayari....

__________________________________________

मेरे बग़ैर... कहीं तो गुज़रती होगी शामें तुम्हारी...

दुआ है कि वो सफ़र मेरे साथ से बेहतर हो ख़ुदा...!! Read more shayari...

__________________________________________

मैं तुम्हारे हक़ में दुआ माँगता ज़रुर...

मग़र ये हक़ तुमनें दिया ही नहीं...!! Read more shayari...

__________________________________________

कहनें को तो बात भी तोहफ़ा है शायरों के लिए...

वरना तो कुछ लोग जान देनें पर भी ख़ुश नहीं होते...!! Read more shayari...

__________________________________________

अब शर्त रखनें की बातें नहीं करता मैं महफ़िल में...

लोग जिंदगी माँग लेते हैं मज़ाक के नाम पर...!! Read more shayari...

__________________________________________

मौका एक तो मिलना ही चाहिए था ग़लती सुधारनें का...

मैं ख़ुदा से लड़ूँगा... इस नाइंसाफी के लिए...!! Read more shayari...

__________________________________________

क़भी कभी मज़ाक में की गई गलतियों की चुभन इतनीं होती है... कि... ख़ुद को ग़लत कहते कहते हमें ख़ुद से नफ़रत सी होनें लगती हैं...!! Read more shayari...

__________________________________________

गुज़र जाए ये रात तो ज़रा सुकून मिले...

हर रात बस यही एक ख़याल हमें सोनें नहीं देता...!!

__________________________________________

ख़ास नहीं था... पर परिचित तो था वो...

ख़ाब उसका टूटा है जब से... मुझे कुछ अच्छा लग नहीं रहा...!!

__________________________________________

कोई टोकता नहीं पर देर हो गई है आज भी...

अब घर नहीं हूँ ना... कोई अपना नहीं है यहाँ...!!

__________________________________________

मैनें कुछ देर में सोचा की ठीक हो जाएगा...

मग़र ये तकलीफ़ें जिंदगी की... गुज़रती ही नहीं...!!

__________________________________________

तुम जलते हुए चरागों से रौशनी माँगों...

हम बुझते हुए दियों से चमकने का हुनर सीखेंगे...!!

__________________________________________

तुम लगाकर देखो मेरे भोले को सीनें से...

तुम्हें अपना न लें वो... तो कहना...!!

__________________________________________

कह देनें से मुश्किलें कम नहीं होती लेक़िन...

जब कोई हक़ से समझाकर कहता है ना... सुकूंन मिल जाता है...!!

__________________________________________

वो कहनें आया था कि मन भर गया है अब...

मैनें अपना दिल दे दिया और वो खेलनें में भूल सा गया...!!

__________________________________________

उस एक दिन के लिए हर दिन लड़ते जा रहे हैं...

जिस सुबह लोग कह दें...की रातों रात किस्मत खुल गई इसकी...!!

__________________________________________

तक़लीफों से भी हमारी अच्छी दोस्ती है आज़कल...

रोज़ मिलते मिलाते रिश्ते बन ही जाते हैं...!!

__________________________________________

अब तो हमारी गिनती भी ग़ैरों में होती होगी...

अब वो पहले सी बातचीत कहाँ होती है...!!

__________________________________________

बढ़ जाती है जुगनुओं की भी जगमगाहट उस वक़्त...

जब मेरे श्याम के नाम की चर्चा होती है हर शाम...!!

__________________________________________

और भी वज़हें हैं उदास होनें के लिए...

इश्क़ बिखर जाना ही एकलौती वज़ह नहीं होती...!!

__________________________________________

मेरे मयार की तलवार अब काम की रही नहीं...

ये हारा ज़हन... अब मुर्दा कहनें के लायक ही बचा है...!!

__________________________________________

वो हर शख़्स इस समय का गुनाहगार है...

जो हाँथ बांधे... ज़ुबान सिले... सिर्फ़ देखता रहा...!!

__________________________________________

कहीं सिमट के रह गए हैं... मेरे ख़ाबों के परिंदे...

पर मैं वो बुज़दिल नहीं जो किसी का क़त्ल देखता रहे...!!

--

--

Sad shayari

वो जानती है मुझे मैं उसका आशिक पुराना हूं उस पर नजर इसलिए है में उसके दिल को चाहता चुराना हूं https://www.pyaardosti.com/orhttps://www.theuntoldshayri.in/